National News

शर्मसार हुई इंसानियत, हैवान बेटे ने किया 46 साल की मां से रेप

Ad

नई दिल्लीः देश में नकारात्मक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। पता नहीं क्या हो गया है कि रोज ऐसी घटना सामने आती है जो इंसानित को शर्मसार करती है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों के पैरों से जमीन खिसका दी है। गुजरात में एक बेटे ने अपनी मां का रेप कर दिया। मामला गुजरात के पालनपुर का है। सामने आया है कि युवक को पोर्न देखने की लत थी। गुरुवार को उसने अपनी मां के साथ कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो आरोपी युवक रात के लगभग एक बजे पानी पीने के बहाने अपनी मां के कमरे में गया। उस वक्त मां सो रही थी। आरोपी ने महिला पर हमला करने से पहले उनका मुंह दबा दिया। यह भी सामने आ रहा है कि मां चीख सुनकर कोई इसलिए मदद करने को नहीं आया कि आए दिन इन मां-बेटे के बीच विवाद होते रहते थे।पुलिस के मुताबिक, आरोपी पॉर्न देखने का आदी हो चुका था। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक-मां बहनों के सामने भी पोर्न देखा करता था। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

पाटन बी डिविजन पुलिस स्टेशन के एसपी एसएम राबारी का कहना है कि आरोपी रोहन (बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सेक्शन 376 और 504 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top