Uttarakhand News

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा, जो कहा है वो करके दिखाएंगे, युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों का जवाब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्वर्ती कांग्रेस की सरकार घोटालेबाजों, गुण्डो एवम बदमाशो को अपनी सरकार में संरक्षण देती थी, उसके ठीक उलट हमारी पुष्कर धामी की सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है। पहले की तरह हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न छुपाया है। जितने भी मामले सामने आए, हमने उनकी जांच कराकर, जितने भी दोषी हैं, सभी को जेल भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रकाश रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने यह पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनायेंगे। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून हमारी सरकार लेकर आ रही हैं। ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में होने वाली सारी परीक्षायें पारदर्शी और नक़ल विहीन हों। प्रदेश के युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रकाश रावत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी युवाओं के हित में फैसले ले रहे है। युवाओं से अनुरोध है कि वह किसी के बहकावे में न आये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top