National News

चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर का विकल्प टीम A. I.

Ad

लखनऊ:किशन सिंह: देश की राजनीति में राजनीतिक सलाहकार का किरदार बहुत ही अहम हो गया है। फिर वो चाहे 2014 का लोकसभा चुनाव हो या फिर बिहार और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव हो । हर तरह के चुनाव में राजनीतिक सलाहकार का अपना ही महत्व है।

ADVERTISEMENTS Ad

देश में मशहूर राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर एक जाना माना नाम है। पर, प्रशांत किशोर के विकल्प के रूप में टीम A.I उभर कर सामने आ रही है। आपका खबरी के संवाददाता अंकुर गुर्जर से अवनीश सिंह ने बात करते हुए बताया कि उनकी टीम A.I प्रशांत किशोर का टीम के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

अवनीश सिंह ने बताया कि उनकी टीम उत्तर प्रदेश और बिहार विधानसभा के चुनाव में काम कर चुकी है और वर्तमान समय मे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव में काम कर रही है। उन्होंने अपनी टीम A.I. के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी टीम चुनाव से जुड़े हर पहलुओं पर काम करती है। बात- चीत के दौरान उन्होंने बताया आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी टीम ने कमर कस ली है और उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में टीम A. I. पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top