Sports News

आईपीएल शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल का नया सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। आईपीएल के शुरू होने के पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। पीठ की समस्या के चलते प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के बाद सर्जरी करवाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि कृष्णा को रिहैबिलिटेशन में काफी समय लगेगा। उन्होंने फ्रेंचाइजी को बता दिया है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में चोट के वजह से भाग नहीं ले पाएंगे। राजस्थान की टीम में कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ, ओबेड मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाज मौजूद है। अब राजस्थान फ्रेंचाइजी को कृष्णा का रिप्लेसमेंट खोजना पड़ेगा।

 
2022 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रसिद्ध ने 17 मुकाबलों में 19 विकेट हासिल किए। वह टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। पिछले सीजन में राजस्थान टीम फाइनल में पहुंची थी। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराया था।

साल 2023 सीजन में 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। 18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। देश भर के कुल 12 मैदानों पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौर में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top