Uttarakhand News

काठगोदाम के प्रसून सनवाल को बिहार चुनाव में JDU ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Ad

हल्द्वानी: वर्तमान में उत्तराखंड का युवा देश के हर क्षेत्र में अपना हाथ बंटा रहा है। वहीं हल्द्वानी शहर से निकले प्रसून सनवाल को बिहार चुनाव में कैंपेन की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बेटे को बिहार में ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। काठगोदाम गायत्री नगर शिवालिक विहार निवासी मुकुल चंद्र सनवाल के पुत्र प्रसून सनवाल ने निर्मला कान्वेंट से पढ़ाई करने के बाद चेन्नई से बीटेक किया। उनका शौक बिजनेस मैनेजमेंट में था। इसी के चलते सनवाल ने तीन साल पहले पैग्स डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई। यह कंपनी कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार चुनाव में कई प्रमुख नेताओं के प्रचार में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:मालकिन को बचाने के लिए गुलदार से भीड़ गया कुत्ता, वफादारी को सलाम

यह भी पढ़े:दून-दिल्ली के लिए नई कंपनी देगी हवाई सेवा, नौ नवंबर को भरी जाएगी पहली उड़ान

बता दें बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव का रंग अपने चरम पर है। ऐसे में कोई भी दल अपने प्रचार-प्रसार में थोड़ी भी चूक नहीं करना चाहता है। हर बार चुनाव में सोशल मीडिया का कैंपेन लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनावी कैंपेन संभालने में प्रशांत किशोर का नाम भला कौन नहीं जानता है। लेकिन अब युवाओं ने भी इसे अपने काम का जरिया बना लिया है। इसकी कड़ी में आगे बढ़ रहे है हल्द्वानी काठगोदाम निवासी प्रसून सनवाल जिन्हें इन दिनों बिहार चुनाव प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। काठगोदाम निवासी प्रसून सनवाल बिहार चुनाव में जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के कई प्रमुख नेताओं के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़े :रामनगर गर्जिया मंदिर के पुजारी पूर्ण चंद्र पांडे का कोरोना के चलते निधन

यह भी पढ़े:चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में किया हाथ साफ, सीसीटीवी पर कैद हुआ कारनामा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top