Pauri News

देवभूमि की प्रतिभा थपलियाल से मिलिए…नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में नजर आएगी SUPER MOM

Ad

पौड़ी: हौसला हो तो सारी विषम परिस्थितियां भी पनाह मांगती है। उत्तराखंड में कई ऐसी महिलाएं हैं जो दुनिया भर में खुद को महिला सशक्तीकरण का जीते जागते उदाहरण के तौर पर साबित कर रही हैं। अगर हम आपसे कहें कि उत्तराखंड में एक ऐसी महिला भी रहती हैं जो दो बच्चों की मां होने के बावजूद बॉडी बिल्डिंग करती हैं। इतना ही नहीं वह नेशनल लेवल पर प्रतिभाग करने जा रही हैं। हम पौड़ी गढ़वाल की बेटी प्रतिभा थपलियाल की बात कर रहे हैं। प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड की पहली महिला हैं जो बॉडी बिल्डिंग की नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतिभा थपलियाल यानी सूपर मॉम, जी हां, प्रतिभा को ये कहकर भी पुकारा जाता है। दरअसल उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल सिक्किम में होने वाली राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हैं। बता दें कि फेडरेशन कप 2022 मेंस और सीनियर वूमंस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च को सिक्किम में किया जा रहा है। इसे बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सिक्किम और इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

आनंद विहार, धर्मपुर में रहने वाली प्रतिभा थपलियाल को राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला है। प्रतिभा की कहानी अपने आप में रौंगटे खड़े कर देने वाली है। एक वक्त था था जब थायरॉइड की वजह से प्रतिभा का वजन बहुत बढ़ गया था। मगर प्रतिभा ने बीमारी को खुद पर हानी नहीं होने दिया और मजबूत इरादे के साथ जिम जाना शुरू किया। इसके बाद देखते ही देखते प्रतिभा को बॉडी बिल्डिंग का शौक हो गया। फिटनेस ट्रेनर प्रतिभा को मार्ग दिखाने के काम उनके पति भूपेश थपलियाल व गुरू एनके शर्मा ने किया है।

बीमारी को हराना, परिवार और दो बच्चों की जिम्मेदारी के साथ साथ आज प्रतिभा ना जाने कितनी महिलाओं के लिए सूपर मॉम बनकर प्रेरणा साबित हो रही हैं। अब प्रतिभा नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हैं। पति भुवनेश थपलियाल ने बताया कि 40 वर्षीय प्रतिभा तीन साल से जिम कर रही हैं। वह प्रदेश की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। हमारी शुभकामनाएं प्रतिभा थपलियाल और उनके आसमान से भी ऊंचे हौंसले के साथ हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top