Nainital-Haldwani News

छड़ायल में झोलाछाप डॉक्टर के इजेक्शन के बाद गर्भवती महिला की मौत

Ad

हल्द्वानी: झोलाछाप डॉक्टर की वजह से शहर में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिवार नए मेहमान के आने की तैयारी कर रहा था कि एक गलत इंजेक्शन ने परिवार को नहीं भूलने वाला गम दे दिया। महिला 7 माह की गर्भवती थी और शिशु की भी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मूलरूप से थाना अलीगंज, बरेली व हाल जीना कालोनी, छड़ायल निवासी महिपाल साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। पत्नी अनिता सात माह की गर्भवती थी और उसे सांस लेने में परेशानी हुई तो वह उसे छड़ायल चौराहे के पास एक बंगाली डॉक्टर के पास ले गया।

डॉक्टर ने एक इजेक्शन लगाया और घर पहुंचने के बाद पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। महिला का एक तीन साल का बेटा भी है।

एक लापरवाही के वजह से बच्चे के सिर से मां साया उठ गया। पुलिस महिला के परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लेगी। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वह झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज बिल्कुल नहीं कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top