CM Corner

उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सीएम धामी का प्लान, अधिकारियों के दौरे शुरू

Ad

देहरादून: इसी वर्ष के अंत में होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं। इन्वेस्टर्स समिट से पहले सीएम ने अपने अफसरों को दूसरे राज्यों में जाकर वहां के अधिकारियों को इन्वेस्टर्स समिट के बारे में वाकिफ कराने की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के अधिकारी सबसे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचे थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने उत्तराखंड के अफसरों का दिल खोलकर स्वागत किया। अब मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से उत्तराखंड के सीनियर ऑफिसर का स्वागत करते हुए एक फोटो ट्वीट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड के 4 बड़े अफसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट से पहले भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में अधिकारी सबसे पहले लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में सभी अधिकारी जो उत्तराखंड से दौरे पर गए हैं उन सभी को उत्तर प्रदेश में स्टेट गेस्ट श्रेणी एक का दर्जा भी दिया गया है।

इस बीच, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा एक फोटो भी ट्वीट की गई है। फोटो में उत्तराखंड के अफसरों का उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए इन्वेस्टर समिट के बारे में विस्तार से हुई।
विदित हो कि प्रमुख सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे, सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम, एमडी सिडकुल रोहित मीणा लखनऊ, अहमदाबाद और दिल्ली के दौरे पर गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top