Nainital-Haldwani News

बेटी ने किया गौलापार का नाम रौशन, 12वीं में वेंडी स्कूल की प्रियांशी शर्मा को मिले 96.7 प्रतिशत

Ad

हल्द्वानी: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का सीबीएसई का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। प्रियांशी शर्मा 96.7%, मौली पाडेय 91% , नितिन शर्मा 90% अंक प्राप्त किए। खास बता ये रही कि वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 26 बच्चों का परीक्षाफल 85% से ऊपर रहा। विद्यालय के प्रबंधक श्री विकल बवाडी ने कहा कि बच्चों ने विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। बच्चों ने गौलापार को शिक्षा के क्षेत्र में पहचान दी है। उन्होंने अपने परिश्रम से बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी नतीजे अपने पक्ष में किए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्या भावना बवाडी , HOD वीरेंद्र रावत व मंजू थापा व समस्त विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top