Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी जेल में बंद कैदी की मौत,एक दिन पहले ही काशीपुर से किया गया था शिफ्ट

Ad

हल्द्वानी: कुछ देर पहले हल्द्वानी की जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। इस मामले ने जेल प्रशासन की सांसे फूला दी हैं। मृतक कैदी पर पोस्को और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज था । उसे शुक्रवार को काशीपुर से हल्द्वानी लाया गया ता। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत खराब दी और इलाज के लिए उसे बेस हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान प्रवेश पुत्र रघुदयाल उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। कैदी नशे का आदी बताया जा रहा है। किस वजह से मौत हुई है यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top