Dehradun News

उत्तराखंड: स्कूल पर लगा 5 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना, जांच में खुला बड़ा खेल !

Ad

Uttarakhand News: देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में स्थित प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्कूल द्वारा मनमाने ढंग से फीस में बढ़ोतरी करने पर अभिभावकों में रोष व्याप्त हो गया। करीब सौ से अधिक अभिभावकों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायत के बाद डीएम सविन बंसल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सीडीओ को जांच सौंपी। जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन से पिछले पांच वर्षों की फीस वृद्धि से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कई बार बुलाने के बावजूद प्रबंधन ने कोई सहयोग नहीं किया। इस पर प्रशासन ने स्कूल के दस्तावेजों की खुद से जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि स्कूल की कक्षा 8 तक की मान्यता मार्च 2025 में ही समाप्त हो चुकी है और अब तक इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इसके बावजूद स्कूल बिना वैध अनुमति के शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रखे हुए था।

जिला प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18(5) के तहत कड़ा एक्शन लिया। प्रशासन ने स्कूल पर 1 अप्रैल 2025 से 22 मई 2025 तक की अवधि के लिए प्रतिदिन ₹10,000 के हिसाब से ₹5.20 लाख का जुर्माना ठोका है।

साथ ही, आदेश जारी किया गया है कि यह जुर्माना तीन दिनों के भीतर जमा किया जाए, अन्यथा भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है, जो पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top