Nainital-Haldwani News

रामनगर GGIC की छात्रा प्रिया का उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन, टी-20 टूर्नामेंट में मिला मौका

Ad

Uttarakhand News: Priya Arya: बीसीसीआई द्वारा एक अक्तूबर से राजकोट, गुजरात में आयोजित होने वाली अंडर-19 महिला टी-20 बोर्ड ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की प्रिया आर्या का चयन हुआ है। प्रिया, जो जीजीआईसी की 16 वर्षीय छात्रा हैं, ने जून में देहरादून की आयुष क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के ट्रायल में भाग लिया था और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम में जगह बनाई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रिया के कोच मोहम्मद इसरार अंसारी ने बताया कि वह एक बेहद प्रतिभाशाली लेग स्पिनर और राइट हैंड मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। उत्तराखंड की टीम के ग्रुप में पंजाब, केरल, मणिपुर, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद की टीमें भी शामिल हैं। प्रिया के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या के. डी. माथुर, व्यायाम शिक्षिका विभा बेलवाल बुधानी, स्कूल की सभी शिक्षिकाओं और कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top