Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की प्रियंका दुर्गापाल का सीबीएसई परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन, 98.4% अंक के साथ हुई उत्तीर्ण

Ad

Priyanka durgapal; CBSE 2024 10th topper:- सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोमवार, 13 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। बताते चलें कि इस वर्ष सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 10वीं के रिजल्ट में लगभग 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस के अलावा सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में 2,12,384 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं, 47,983 छात्रों के 95% या उससे अधिक अंक आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले साल की तरह ही इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा रहा। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नतीजों में लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% रहा।

सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस साल भी बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। ऐसी ही एक बेटी है हल्द्वानी के निर्मला कान्वेंट स्कूल की छात्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल व रीता दुर्गापाल की पुत्री प्रियंका दुर्गापाल। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में डूंगरपुर हल्दूचौड़ निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका दुर्गापाल ने 98.4% अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपको बताते चलें कि प्रियंका ने अंग्रेजी में 99, हिंदी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में में 97 अंक प्राप्त किए हैं। प्रियंका आगे भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top