Dehradun News

विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज़ में दिखेंगे देहरादून के प्रियांशु, मिर्जापुर में भी किया था काम

Ad

Uttarakhand News: Priyanshu Painyuli: फिल्म इंडस्ट्री में नए युवाओं की लगातार एंट्री हो रही है। कई युवा सितारों को लोगों का प्यार मिल रहा है। आप कह सकते हैं कि अपनी एक्टिंग के बल पर उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। एक नाम है प्रियांशु पेनयुली जो उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। अभिनेता प्रियांशु पेनयुली को विशाल भारद्वाज की सीरीज चार्ली चोपड़ा में काम करने का मौका मिला है।  इस सीरीज में प्रियांशु पेनयुली एक अहम भूमिका में हैं। इससे पहले प्रियांशु हालीवुड फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ और ‘राक आन 2’ सहित कई हिंदी फिल्मों और ‘मिर्जापुर 2’ वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं। मिर्जापुर में उनके किरदार ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। गंभीर होकर वो लोगों को हंसाने में कामयाब रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रियांशु पेनयुली के जीवन पर एक नजर

प्रियांशु पेनयुली की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 29 अगस्त साल 1988 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की। कॉलेज के बाद प्रियांशु पेनयुली ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लंबे समय तक उन्होंने मॉडलिंग की। उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम साल 2015 में आई वेब सीरीज बैंग बाजा बारात से रखा। प्रियांशु पेनयुली की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका जन्म 29 अगस्त साल 1988 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की। कॉलेज के बाद प्रियांशु पेनयुली ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, लंबे समय तक उन्होंने मॉडलिंग की। उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम साल 2015 में आई वेब सीरीज बैंग बाजा बारात से रखा। 

वेब सीरीज़ “चार्ली चोपड़ा “

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा मौके दिए जाने पर प्रियांशु ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं उन्हें काफी वक्त से देख रहा हूं। जब सिनेमाहॉल में जाकर ओमकारा और कमीने फिल्म देखी थी तो तब से विशाल जी के साथ काम करना चाहता था। वो बचपन से चाहते थे कि ऐसी फिल्मों में काम करें जहां रोल भले ही छोटा हो लेकिन कहानी को कहने का तरीका बहुत अलग हो। विशाल सर की यही खासियत है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक तरफ और विशाल भारद्वाज एक तरफ हैं। वो इतने चालाक और जीनियस इंसान हैं कि आपके अंदर अपने मिजाज की फिल्म का रस कब घोल देंगे, एहसास ही नहीं होगा। हर दिन सेट पर नया होता था। उनके साथ काम करने का मजा ही कुछ और था। प्रियांशु को उम्मीद है कि वेब सीरीज को लोगों का प्यार मिलेगा। इस वेबसीरीज में वामिका गब्बी , प्रियांशु पैन्युली , नसीरुद्दीन शाह , नीना गुप्ता , रत्ना पाठक शाह , गुलशन ग्रोवर , चंदन रॉय सान्याल , इमादुद्दीन शाह और विवान शाह समेत अन्य कलाकर काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top