Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के हिमांशु उप्रेती ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

Ad

Uttarakhand News: UGC net: लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती…जो लोग मुसीबतों से घबराकर या किसी दूसरी वजह से अपने सपने और लक्ष्य को पाने में कदम बढ़ा नहीं पाते, उन लोगों को उत्तराखंड के होनहार युवा प्रियांशु उप्रेती से सीख लेनी चाहिए। यूं तो प्रियांशु बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। कुछ अलग सीखने और कर गुजरने का माद्दा रखने वाले प्रियांशु के हिस्से में अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियांशु ने पहले ही प्रयास में देश की विख्यात परीक्षा यूजीसी नेट को क्वालिफाई किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि यूजीसी नेट परीक्षा के परिणामों में उत्तराखंड के होनहार युवा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ के टकाना निवासी प्रियांशु उप्रेती ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियांशु की इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है। पिता दिनेश चंद्र उप्रेती सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं।

प्रियांशु ने प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा से करने के बाद बारहवीं तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के विवेकानंद इंटर कॉलेज से की है। प्रियांशु ने हाईस्कूल में 86 फीसदी और इंटरमीडिएट में 89 फीसदी अंक हासिल किए। फिलहाल प्रियांशु की सफलता ने उन तमाम युवाओं को संदेश दिया है कि अगर पूरी शिद्दत के साथ मंजिल को पाने के लिए कदम बढ़ाए जाएं तो सफलता निश्चित ही झोली में गिरती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top