Nainital-Haldwani News

पानी के लिए महिलाओं का विरोध, रोक दिया बरेली रोड का ट्रैफिक

Ad

हल्द्वानी: तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में पानी की समस्या का हल नहीं मिलने पर महिलाओं ने ट्रैफिक को रोक दिया. बरेली रोड धान मिल के समीप कई दिनों से पानी की समस्या से सैकड़ों लोग जूझ रहे हैं. वह लगातार विभाग और प्रतिनिधियों के समक्ष इस परेशानी को पेश कर चुके हैं लेकिन उनकी परेशानी का हल नहीं खोजा गया. महिलाओं का आरोप है कि उनकी समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने विभाग पर पानी बेचने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब अधिकारियों की मिलीभगत के कारण हो रहा है. इन सभी के बीच मुख्य बरेली रोड का ट्रैफिक पिछले आधे घंटे तक बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई है. महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को हमने चुनावों में वोट किया वह अब फोन तक नहीं उठा रहे हैं.मौके पर मंडी चौकी इंचार्ज विजय सिंह पहुंचे और महिलाओं को समझा कर यातायात को सुचारू किया जा रहा है. पुलिस को भी महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. जल संस्थान की ओर से पानी की टाइमिंग चेंज होने की बात कही जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top