Sports News

पीएसएल नीलामी : कल लगेगी खिलाडियों की बोली

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग के लिए रविवार को होने वाली क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी में शेन वॉटसन, क्रिस लिन, ड्वेन ब्रावो समेत 500 से अधिक विदेशी खिलाड़ी और कई घरेलू खिलाडियों के नाम शामिल हैं | इन तीन खिलाडियों के अलावा नीलामी में शामिल होने वाले अन्य बड़े नाम हैं- जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, कार्लोस ब्रेथवेट, कॉलिन मुनरे, मिचल जॉनसन, अादिल राशिद, थिसारा परेरा, एंजला मैथ्यूज और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान|

ADVERTISEMENTS Ad

पीएसएल में खेलने वाली हर टीम ने 9 खिलाडियों को पहले से रिटेन कर रखा है | 16 सदस्यीय टीम को पूरा करने के लिए पीएसएल की नीलमी प्रक्रिया में हर टीम को प्लेटिनम वर्ग से एक, डायमंड वर्ग से एक, गोल्ड वर्ग से एक, दो सिल्वर वर्ग से और दो खिलाड़ी इमर्जिग स्टार पूल से शामिल करने होते हैं |

अपनी टीम में 20 सदस्यों को पूरा करने के लिए सप्लीमेंटरी राउंड में टीमें चार खिलाड़ियों का चयन करती हैं | प्लेटिनम वर्ग के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 140,000 डॉलर, डायमंड वर्ग का बेस प्राइस 70,000 डॉलर, गोल्ड वर्ग का बेस प्राइस 50,000, सिल्वर वर्ग का बेस प्राइस 25,000 और इमर्जिग स्टार वर्ग के खिलाड़ियों को बेस प्राइस 10,000 डॉलर होगा।

पीएसएल 2017-18 में छह टीमें मुल्तान सुल्तान्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर क्वाडलेंर्ड्स, पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लेडियेटर्स शामिल हैं. फरवरी में पीएसएल की शुरुआत होगी |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top