Uttarakhand News

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आ रही है। भाजपा की जीत के हीरो माने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि पुष्कर सिंह धामी नया मुख्यमंत्री नियुक्त होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। छह महीने के समय में बतौर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को अपने कौशल के हिसाब से आगे बढ़ाया। जिसका नतीजा ये रहा कि भाजपा ने प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है। भाजपा को प्रदेश में 47 सीटें मिली हैं। हालांकि धामी खुद अपनी सीट ही जीतने में कामयाब नहीं हो सके। उन्हें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया है।

इसलिए अब पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिनांक शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे करीब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे अपील की है। राज्यपाल ने धामी से कहा कि आप नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top