Dehradun News

कारी अब्दुल का टोना नही चलेगा! दून पुलिस की सख़्ती के आगे सभी ढोंगी बाबा फेल

Doon Police
Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देवभूमि में आस्था के नाम पर लोगों को ठगने वाले छद्म वेशधारी बाबाओं के खिलाफ ज़ोर-शोर से चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” का असर दिखने लगा है। देहरादून पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 20 आरोपी उत्तराखंड के बाहर के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जो साधु-संत का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित करते हुए उनकी निजी या घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हैं और फिर उनसे ठगी करते हैं।

पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई में विकासनगर क्षेत्र से कारी अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो जादू-टोना और दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर झाड़-फूंक और दुआ के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहा था।

वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए एक दवाखाने पर छापा मारा। यह दवाखाना रोशनाबाद, हरिद्वार के रहने वाले एक दंपति चला रहे थे, जो जड़ी-बूटी के नाम पर बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा करते थे। दस्तावेज़ मांगे जाने पर वे कोई प्रमाण नहीं दिखा पाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अवैध दवाखाने को तुरंत बंद करा दिया।

पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत धार्मिक चोगा पहनकर आस्था के नाम पर ठगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था की रक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

01- कारी अब्दुल रहमान पुत्र मो0 नजीर निवासी जमनीपुर, सहसपुर, हाल रामबाग, हरबर्टपुर, विकासनगर।
02- प्रकाश कुमार शर्मा पुत्र श्री रूप नारायण शर्मा निवासी ग्राम बेलाडी थाना भीवाडी, जिला अलवर, राजस्थान।
03- सन्तोष कुमार पुत्र सोबरन सिंह निवासी नसीमपुर फरैंजी थाना किशनी, जिला मैनपुरी, उ0प्र0।
04- अशोक पुत्र गजराज निवासी घैला थाना मडियाऊँ जिला लखनऊ उ0प्र0।
05- अहतेसाम पुत्र मुत्तजीर निवासी मालाहेडी थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0।
06- राम अवतार पुत्र श्री देशराज निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश।
07- पप्पू पुत्र गजराज निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश,
08- रमेश गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी बल्लबगढ़, हरियाणा
09- जय राम पुत्र हरकेश सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम तिसोदरा थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
10- दीपू सिंह चौहान पुत्र गोखरन सिंह चौहान निवासी दुर्गा कॉलोनी कोमल पटटी जिला फरुखाबाद, उ0प्र0
11- अजति शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी डारेखाम पो0ओ0 छकुराम परसरिया थाना नासिरगंज जिला साराराम बिहार
12- चौडी बाबा पुत्र श्री मगन सिंह नि0 ग्राम आसमां थाना पकरी ब्रामां जिला नवादा झारखंड
13- संदीप बाबा पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम चिरू मरचा थाना पुरलिया जिला पुरलिया पश्चिम बंगाल
14- उचित बाबा पुत्र सारणी निवासी ग्राम खैरा थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार
15- रामखेलावन पुत्र भगवती निवासी ग्राम हरी ग्राम थाना हरगांव सीतापुर उत्तर प्रदेश
16- अभि लाख पुत्र भनजीत निवासी चंडी पुल हरिद्वार
17- श्रीकांत पुत्र धनंजय निवासी ग्राम दरिया जनपद पूर्णिया बिहार हाल पता साई मंदिर राजपुर रोड, देहरादून
18- हरीश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी बाल्मीकि मोहल्ला गोपाल प्राथमिक विद्यालय के पास जनपद करनाल हरियाणा हाल पता घाट नंबर 1 हरिद्वार
19- चंद्रपाल पुत्र सतयुग निवासी चंडोक मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश
20- मनोज कुमार पुत्र रघुनाथ पुरी निवासी ग्राम रम्पुरा, थाना तेन्दुखेडा, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश,
21- अनिल गिरी पुत्र महेश गिरी निवासी मुबारकपुर जनपद उना हिमाचल प्रदेश
22- सफेद मंडल पुत्र ताई मंडल निवासी ग्राम हजरतपुर थाना पतोन बालूघाट जिला दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल
23- सुनील कुमार पुत्र स्व0 पाल सिंह निवासी हाल केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून
24- अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय जगन कुमार निवासी 3 नंबर गली राम मंदिर टर्नर रोड थाना क्लेमेंटाउन
25- धनपत पुत्र मानसिंह निवासी गौशाला के पास ऋषिकेश विजयनगर जनपद देहरादून
26- कुन्दन बाबा पुत्र अधिकारी निवासी मोतीचूर के सामने थाना रायवाला देहरादून
27- सुरेश पुत्र पातीराम निवासी मालसी सिनौला राजपुर देहरादून
28- शंकर बाबा पुत्र रतन निवासी शालीग्राम घाट भूपतवाला जनपद हरिद्वार
29- संजय रोँचला पुत्र सूरत सिंह निवासी हरिपुर, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून,

फर्जी दवाखाना चलाने वाले दम्पत्ति का विवरण:-

01: विनोद सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी रोशना बाद जनपद हरिद्वार
02: राधा पत्नी विनोद सिंह निवासी रोशना बाद जनपद हरिद्वार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top