Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में दूसरे राज्यों से आने वालों को अब होना पड़ेगा क्वारंटाइन

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र की ओर से राज्य सरकार को कोरोना वायरस को काबू करने हेतु सुरक्षा नियम बनाने के लिए छूट दी गई है। उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारियों को परिस्थितियों को देखते हुए फैसला लेने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में अब दूसरे राज्यों से आने वालों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। ज़िलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निदेॅश के बाद ज़िले के नोडल अधिकारी कोरोना नियंत्रण विनोद कुमार ने बताया कि अब नैनीताल ज़िले में आने वाले हर प्रवासी को शासन द्वारा तय क्वारंटाइन नियम का पालन करना होगा। क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने पर उन्हें कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसका उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होगी। बता दें कि केंद्र की ओर से 14 दिन का क्वारंटाइन नियम बनाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top