Dehradun News

उत्तराखंड घूमने आए कोलकाता के पर्यटक की राफ्टिंग के दौरान मौत, कुल दो शव बरामद

Ad

ऋषिकेश: राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में रोमांच भले ही काफी होता है लेकिन कई मौकों पर ये देखा गया है कि इस रोमांच को खतरे में तब्दील होते होते देर नहीं लगती। इस बार ऋषिकेश में राफ्ट पलटने से कोलकाता के पर्यटक की मौत हो गई है। फूलचट्टी में राफ्ट पलटने के कारण गंगा नदी में डूबे पर्यटक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया है। साथ ही पुलिस को एक अन्य शव भी मिला है। शव की पहचान होने तक उसे एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 12 मार्ट को फूलचट्टी में गोल्फ कोर्स रैपिड के पास राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट अचानक पलट गई। जिसमें चार पर्यटक गंगा में बह गए। दो पर्यटकों को तुरंत ही रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि एक पर्यटक खुद ही तैरकर चट्टान पर चढ़ गया था। लेकिन कोलकाता से ऋषिकेश घूमने आए अंकित मुखर्जी की लाइफ जैकेट गंगा में डूबने के दौरान खुल गई। जिस वजह से वह नदी में गायब हो गए।

अब पुलिस ने दस दिन तक सर्च अभियान चलाने के बाद बीते दिन पशुलोक बैराज जलाशय से दो शवों को बरामद किया है। एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने जानकारी दी और बताया कि पहले शव की पहचान 25 वर्षीय अंकित मुखर्जी निवासी सूर्य सारणी बैरकपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हो गई है। जबकि दूसरे शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हालाकि रविवार को गंगा में डूबे 32 वर्षीय मनीष निवासी ग्राम सूरत, पोस्ट ऑफिस कामरेज, जिला सूरत, गुजरात के परिजनों को दूसरे शव की शिनाख्त के लिए सूचित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top