Dehradun News

सलमान खान के साथ उत्तराखंड के राघव की फिल्म, कोरोना काल में जीता था सबका दिल

Ad

देहरादून: राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं की एक बड़ी संख्या अब मायानगरी मुंबई में पहुंचने के साथ साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। इसी कड़ी में पुराना और चर्चित नाम राघव जुयाल का भी है। डांस शो से एक एंकर और एक्टर बने राघव जुयाल कोरोनाकाल में उत्तराखंड के हीरो भी रहे। अब राघव सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि सलमान खान ईद पर एक फिल्म जरूर निकालते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। सलमान की फिल्म “किसी का भाई, किसी की जान” रिलीज होगी सलमान के फैंस के साथ साथ उत्तराखंडवासियों की भी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सबके चहेते राघव जुयाल भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।

बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ में राघव जुयाल, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, सिद्धार्थ निगम भी नजर आएंगे। सलमान खान ने खुद ट्विटर पर बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। आपको याद होगा कि राघव कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। उन्होंने कई बार लोगों की मदद की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top