Dehradun News

कर्ज उतारने के लिए बच्चे को आठ लाख रुपए देंगे राघव जुयाल,फैन्स ने कहा एक ही दिल कितनी बार जीतोगे

कर्ज उतारने के लिए बच्चे को आठ लाख रुपए देंगे राघव जुयाल,फैन्स ने कहा एक ही दिल कितनी बार जीतोगे
Ad

देहरादून: डांसर व एक्टर राघव जुयाल ने कोरोना काल से लेकर अबतक कई अच्छे कामों के लिए सुर्खियां बंटोरी हैं। अब एक बार राघव जुयाल फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भी उनका नेक और बड़ा दिल ही इसका बड़ा कारण बना है। देवभूमि के बेटे राघव ने डांस प्लस शो के एक प्रतिभागी को आठ लाख रुपए देने का वादा किया है। उक्त प्रतिभागी आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर प्रसारित हो रहे डांस प्लस सीजन 6 पर बेहतरीन प्रतिभाओं का आना शुरू हो गया है। हर बार की तरह देश भर से गजब के डांसर शो का हिस्सा बनने की चाह रख कर यहां आ रहे हैं। डांसर्स अपने अलग-अलग डांस स्टाइल लेकर जजेस का मन मोह रहे हैं। इसी बीच एक प्रतिभागी की कहानी ने हर किसी को भावुक कर दिया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी प्रतिभागी एवन नागपुरे ने शो पर आकर जबरदस्त डांस दिखाया। मगर उनकी कहानी ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। उन्होंने बताया कि वह 10 लाख रुपये के लिए यहां इस शो में आए हैं। इन दस लाख रुपए से वह अपने पिता का कर्जा भरना चाहते हैं।

दरअसल एवन नागपुरे के पिता का निधन कोरोना के कारण हुआ था। ऑक्सीजन की कमी और समय पर बैड नहीं मिल पाने की वजह से उनके पिता का निधन हो गया था। अब इसके बाद एवन के कंधों पर ही घर परिवार की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। कंटेस्टेंट ने बताया कि उनको डांस में काफी रूचि है और उन्होंने ये ठान लिया कि इसके जरिए वह अपने पिता के कर्ज को पूरा कर सकते हैं।

एवन की कहानी सुनने के बाद होस्ट और उत्तराखंड की शान राघव जुयाल ने फौरन उनकी मदद करने का फैसला किया। राघव ने फैसला किया कि वह कंटेस्टेंट के पिता का कर्ज चुकाएंगे। इसके लिए राघव ने एवन को आठ लाख रुपए की राशि देने का वादा किया। बता दें कि एवन टीम पुनीत का हिस्सा हैं।

बहरहाल राघव जुयाल को ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में प्यार मिलता है। उन्होंने कोरोना काल की दूसरी लहर में ऑक्सीजन से लेकर बेडों की व्यवस्था कराने में मरीजों व उनके तीमारदारों की खूब मदद की। दिन भर राघव लोगों की मदद में जुटे रहे। इस बार भी राघव के इस कदम से उनके फैन्स बहुत खुश हैं। कुछ लोग उन्हें बड़ा दिलवाला कह रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top