Election Talks

उत्तराखंड में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बल्कि राजा हैं…

Ad

किच्छा: कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि आज का राजा जनता की नहीं सुनता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राजा हैं प्रधानमंत्री मोदी।

ADVERTISEMENTS Ad

राहुल गांधी उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में आयोजित जनसभा में पहुंचे। 1:00 बजे शुरू हुई इस जनसभा में पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देता हूं कि उन्होंने तीन काले कानूनों के खिलाफ लड़कर जीत हासिल की। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई, जो कि जरूरी भी था। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले के समय में सरकार के दरवाजे खुले रहते थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री होता था, आज वो हिंदुस्तान में राजा है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ना होकर एक राजा हैं। आज का राजा अपनी जनता की नहीं सुनता है। यही किसानों के मामले में भी हुआ। किसान 1 साल ठंड और कोविड के दौरान भी सड़कों पर रहे। लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं करेगी। यह मैं गारंटी देता हूं। गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top