Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक और झोलाछाप क्लीनिक में छापा, बंगाली डॉक्टर हो गया फरार

Ad

हल्द्वानी: शहर में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य और प्रशासनिक टीम ने अभियान चलाया हुआ है और लगातार छापेमारी जारी है। पिछले कुछ दिनों में टीम ने कई झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ा है और चालानी कार्रवाई भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं उनके संस्थानों को सील कर दिया गया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले गलत इलाज की वजह से मरीज की मौत हो गई थी जिसके बाद से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

छापेमारी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने धान मिल चौराहे पर स्थित एक बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा लेकिन डॉक्टर पहले ही फरार हो गया। हालांकि बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

पिछले कुछ समय से ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है और हल्द्वानी में अब तक आधा दर्जन फर्जी डॉक्टरों और क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top