Uttarakhand News

हल्द्वानी के स्पा सेंटर में छापा, महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला !

Ad

हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 16 इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक वस्तु , छह युवतियां, चार आरोपित, निरोध के कई पैकेट, दो रजिस्टर और 4320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अनैतिक मानव व्यापार निरोधक इकाई (एएचटीयू) प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर को लंबे समय से तिकोनिया स्थित एमजे द लक्जरी स्पा में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।
पुलिस के अनुसार स्पा के भीतर बने दो कमरों में एक-एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। वहीं अन्य कमरों में चार युवतियां मौजूद थीं। पूछताछ में युवतियों ने आरोप लगाया कि स्पा संचालक और उसके सहयोगी उन्हें नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे।

इसके अलावा पुलिस को ग्राहकों की एंट्री संबंधी दो रजिस्टर बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को सील कर कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई छह महिलाओं को काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। फरार संचालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस द्वारा उसे नामजद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top