Nainital-Haldwani News

पुलिस को मिली खबर तो हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में पड़ा छपा, 70 हजार रुपए के चालान

हल्द्वानी: स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के मास्टरमाइंड थे बुआ-भतीजा
File Photo
Ad

हल्द्वानी: स्पा सेंटर की आड़ में चलने वाले सेक्स रैकेट का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। खासकर नैनीताल जिले में पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और हल्द्वानी में भी कई स्पा सेंटरों पर बीते काफी महीनों से नजर रखी जा रही है। इस बार भी पुलिस को अनियमितताओं की खबर मिली थी। जिसके बाद करीब 15 सेंटरों पर चालानी कार्यवाही की गई है। ₹70000 के चालान किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एसएसपी नैनीताल के निर्देश अनुसार महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से सीओ नैनीताल विभा दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। जिन्होंने बीते दिन हल्द्वानी के दो स्पा सेंटर सेवन हेवन तथा हिमालय स्पा में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की। इनमें से 10 युवतियों को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक हल्द्वानी भेजा गया है।

हल्द्वानी क्षेत्र के आसपास पड़ने वाले 15 स्पा सेंटर में चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदंडों के विपरीत अनियमितता पाए जाने पर स्पा सेंटरों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस एक्ट में करीब ₹70000 के चालान किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top