Haridwar News

रेल यात्री ध्यान दें, इन रूट्स पर दो महीने तक कंफर्म सीट मिलना मुश्किल

Indian Railways
Ad

Roorkee Railway Station | Train Ticket Waiting | Indian Railways | Summer Rush | Confirm Ticket Problem : गर्मियों की छुट्टियों और शादी सीजन के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। Indian Railways की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना अब यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। यात्री कंफर्म टिकट के लिए स्टेशन और ट्रेवल एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को वेटिंग टिकट ही मिल पा रहा है।

कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और लखनऊ सुपरफास्ट जैसी प्रमुख ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि अगले दो महीने तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल बताया जा रहा है।

यात्री गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ यात्रा करने और शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी दबाव देखा जा रहा है।

रुड़की से वाराणसी, कोलकाता, मुंबई, जम्मू, अयोध्या, सूरत और लखनऊ जैसे प्रमुख रूट्स पर टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। यात्रियों को 50 से अधिक वेटिंग तक के टिकट मिल रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां और शादी का सीजन शुरू होते ही टिकटों की मांग अचानक बढ़ गई है। स्लीपर कोच में भी कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।

यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय रहते टिकट बुक करें….ताकि परेशानी से बचा जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top