Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी युवा आक्रोश महारैली, सड़क पर उतरें बेरोजगार और सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Ad

हल्द्वानी: बढ़ती बेरोजगारी से परेशान राज्य की युवा शक्ति ने आज हल्द्वानी में सरकार के खिलाफ रैली निकाली। इस रैली में युवाओं ने कहा कि सरकार युवाओं की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। वो विकास किस काम का जिसका फायदा युवा ना उठा सकें। उन्हें रोजगार की मांग की। सरकार सालों से रोजगार देने की बात कर रही है लेकिन क्या हुआ, रोजगार मिले नहीं और बेरोजगारों की संख्या बढ़ती गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हमारा परिवार भी सपने देखता है । उज्जवल भविष्य के लिए अपनी पढ़ाई के दौरान परिश्रम किया और अब नतीजें बुरे सपने की तरह है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने रैली निकालकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार नहीं दिया गया तो बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी।

सोमवार को बेरोजगार संघ के आह्वान पर मंडलभर के तमाम शिक्षित बेरोजगार एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। जहां से उन्होंने रैली निकालकर सरकार से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग की।

सरकार पर युवाओं का आरोप व मांग

सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हुए हैं। बावजूद इसके बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। वो स्थान अपने परिचितों को दिया जा रहा है।सरकार ने जल्द से जल्द सरकारी विभागों में शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देनी चाहिए। इस रैली का मकसद सरकार को नींद से उठाने का था। सरकार का बेरोजगार युवाओं के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए यह रैली आयोजित की गई है। ऐसे में यदि सरकार ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को एकजुट कर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top