Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर:दिल्ली-रामनगर कॉर्बेट ईको ट्रेन को रेल मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दी

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड ट्रेन संचालन के संबंध में चर्चा की और राज्य की जरूरतों के बारे में उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली-रामनगर कॉर्बेट ईको ट्रेन की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने रुड़की-देवबंद रेल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश अपने मंत्रालय के अधिकारियों को दिए। सीएम रावत ने केंद्रीय रेल मंत्री से टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाइन के सर्वे को लेकर भी अनुरोध किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण का काम दो चरण में किया जाएगा। पहले फेज में हरिद्वार-रायवाला दोहरीकरण का काम पूरा होगा। इसके बाद रायवाला-देहरादून में भूमि संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करते हुए दूसरे फेज में इसे किया जाएगा। उन्होंने रायवाला रेलवे डाइवर्जन का काम अविलंब शुरू करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top