Jobs

रेलवे ने निकाली 3612 पदों पर भर्ती, परीक्षा और इंटरव्यू भी नहीं देना पड़ेगा

Ad

नई दिल्ली: रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पश्चिमी रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के मैकेनिक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्तियां कुल 3612 पदों के लिए निकाली गई है। रेलवे फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, टर्नर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि के पदो को भरेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती के लिए नहीं देना होगा एग्जाम

इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मदीवार rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2022 है। इस भर्ती के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी,यहां तक की इंटरव्यू भी नहीं होगा। केवल मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों के 10वीं के मार्क्स और आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर सलेक्ट किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गिनती 27 जून 2022 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्देशानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंको के साथ 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिस पद के लिए अप्लाई किया गया है उस पद से संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जो NCVT या SCVT द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे और एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 3,612

वैकेंसी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए यहां पढ़ें नोटिफिकेशन
Railway Recruitment 2022


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top