Uttarakhand News

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे का अपडेट,विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है

जरूरी खबर: तीन दिन के लिए Cancel की गई काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

देहरादून: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की आमजन से अपील है कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेंके इससे यात्री एवं रेलकर्मी घायल हो सकते हैं। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रीगण गाड़ियों की छत, कप्लिंग पर बैठकर अथवा पावदान पर लटक कर यात्रा न करें।

ADVERTISEMENTS Ad

स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है। यात्रा टिकट हेतु दलालों के चंगुल में न फंसे, यात्रा टिकट सदैव रेलवे टिकट काउन्टर अथवा आई.आर.सी.टी.सी. के वेबसाइट या आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें।

प्रमुख नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित करा कर अपनी यात्रा को सुखद बनावें। यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top