Nainital-Haldwani News

रेलवे ने रानीखेत एक्सप्रेस को तीन महीने के लिए रद्द किया

Ad

हल्द्वानी:  रेलवे प्रशासन ने पिछले कुछ महीने में कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे यात्रियों को परेशानी हुई है। हालांकि इन फैसलों के पीछे मौसम और निर्माण कार्य रहा है। इसके अलावा जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संचालन में बदलाव किया है। एक बार फिर कुमाऊं से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम से जैसलमेर जाने वाली रानीखेत स्पेशल ट्रेन 05013/14 को रेलवे ने तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया है। ट्रेन को कोहरे के कारण रद्द कर दिया है। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुल तीन महीने संचालित नहीं होगी। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे की 28 अन्य ट्रेनें भी रद्द की गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोहरे के कारण रानीखेत स्पेशल ट्रेन को रद्द किया गया है। काठगोदाम से राजस्थान जाने वाली यह इकलौती ट्रेन है यानी इस ट्रेन के नहीं चलने से लोगों को बस या फिर अन्य ट्रेन पर निर्भर रहना होगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि फिलहाल रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का कोई विकल्प नही है। इससे पहले भी रेलवे ने बारिश के चलते काठगोदाम आने वाली ट्रेन के संचालन को रोका था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top