Sports News

एक और टी-20 सीरीज़ खराब कर सकती है बारिश,परेशान फैंस

Ad

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही है। इसका मुख्या कारण बारिश रही। हैदराबाद में हुए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और मैच रद्द हो गया।एक बार फिर निर्णायक टी-20 पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। तीसरा टी-20 तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो विराट की सेना का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज़ जीतने का सपना सपना रह जाएगा। वही न्यूजीलैंड भारत ने वनडे में मिली हार का बदला लेने के लिए बेताब है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने की आंशका है।

केरला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा कि ये स्टेडियम आईसीसी और फीफा के मैच आयोजित कर सके इसके अनुरूप ही बना है। ग्राउंड का ड्रेनेज सिस्टम शानदार है।हमारे पास सुपर शॉपर है जो मैच के दौरान बारिश पड़ने के बाद भी मैदान को 10 मिनट में मैच खेलने लायक बना सकती है। उन्होंने बताया कि लोग मैच को लेकर काफी उत्साहित है। मैच की सभी टिकटे बिक कई है।

बता दे कि ग्रीनलैंड मैदान में ये मंगलवार को पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला जाना है। इसके अलावा केरला में 1988 के बाद से पहला इंटरनेशनल मैच होने वाला है। आखिरी बार वेस्टइंडिज की टीम ने यहां मैच खेला था। उस वक्त वेस्टइंडीज विवियन रिचर्ड्स टीम के कप्तान थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top