Nainital-Haldwani News

सावधान रहिए, नैनीताल समेत पांच जिलों में फिर है बारिश का अलर्ट

Ad

नैनीताल: मौसम की मार प्रदेश ने एक बार फिर झेली है। रविवार से मंगलवार तक भयंकर बारिश के कारण कई इलाकों को आपदा का सामना करना पड़ा। कुमाऊं में तो हालात काबू से बाहर हो गए थे। अभी पूरी तरह से लोगों का रेस्क्यू भी नहीं किया गया है। उधर, मौसम विभाग ने फिर से नैनीताल समेत पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, मौसम एक बार से करवट बदलने वाला है। बीते दिनों अच्छी धूप खिलने के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

गौरतलब है कि आपदा के चलते केवल कुमाऊं में ही कई सारे पुल बह गए। संपर्क मार्गों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। नैनीताल को जीरो जोन घोषित कर दिया गया था। सरोवर नगरी के अलावा अल्मोड़ा समेत आदि पर्यटन स्थलों पर कई पर्यटक फंसे रह गए। कहीं बादल फटने से नुकसान हुआ तो कहीं नदियों के उफान पर आने से जान-माल पर बन आई।

हालांकि बुधवार से मौसम ठीक बना हुआ है। गुरुवार को पूरे दिन देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहा। लगभग सभी जगह अच्छी धूप भी खिली रही। लेकिन दोपहर बाद से ही कुछ इलाकों में एक बार फिर बादल मंडराने लगे और बूंदाबांदी के आसार बन गए। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मगर शनिवार से ये बदल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top