Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का एक और अपडेट, तीन जुलाई तक भारी बारिश होने के आसार

Ad

Uttarakhand: Rain: Prediction: Alert: उत्तराखंड मे बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों मे बारिश के बाद पड़ने वाली धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि अब मौसम विभाग का अपडेट जनता को राहत दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के नए अपडेट पर नजर डाले तो राज्य अधिकतर जिलों में 27 से 29 जून और दो व तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश ऑरेंज और देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जून और एक जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।बारिश से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबा और पत्थरों के गिर सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के लिए निकलने वालों के लिए अपील जारी की है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा आदि न करने की सलाह दी गई है।

बता दें कि देर शाम यमुनोत्री धाम, मसूरी और देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं हल्द्वानी में सुबह से बादल छाए लेकिन लोगों को अभी भी तेज बौछारों का इंतजार है ताकि उमस से उन्हें राहत मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top