Dehradun News

कुमाऊं के इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और सड़कों पर मलबा-बोल्डर गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एहतियातन येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

लगातार बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं, बावजूद इसके लोग खतरा उठाकर सफर कर रहे हैं। भूस्खलन की डरावनी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने सभी रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है…वहीं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। प्रशासन और मौसम विभाग की अपील है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top