Uttarakhand News

उत्तराखंड: रेड अलर्ट के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चुनौती

Ad

हल्द्वानी: जमाने के साथ साथ आधुनिक दौर के मौसम में भी बड़ा बदलाव आया है। मानसून उत्तराखंड से जाने का ही नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड भर में एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड में 7 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने और पहले से ही संभावित आपदाग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, नैनीताल में भी सात अक्टूबर को लेकर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में मौसम खराब होने की चेतावनी के बाद जिले के सभी स्कूलों को एक दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सात अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। अगर किसी ने यह आदेश नहीं माना तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top