Nainital-Haldwani News

नैनीताल समेत कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश के कहर से 250 सड़कें बंद, नैनीताल समेत छह जिलों में जारी रहेगा अलर्ट
Ad

हल्द्वानी: मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं मंडल में कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। गौरतलब है कि पिछले चार-पांच दिन बारिश से राहत मिलने के बाद अब रविवार को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग में बादल गरजने की भी आशंका जताई है। पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बकायदा इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि पहाड़ के कई इलाके बारिश के बाद भूस्खलन के लिए संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही यह भी संभावना है कि नदियों, नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी, नालों के पास नहीं जाएं और साथ ही खेतों में जलभराव से बचने के लिए निकासी का उचित प्रबंध करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top