News

राजस्थान 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वायरल किए वीडियो,पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

Ad

राजस्थान: भरतपुर के कैथवाड़ा इलाके में बीते सोमवार को एक 16 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। पीड़िता करीब 10 दिन पहले खेत में सिंचाई करते वक्त दरिंदगी का शिकार हुई थी. वारदात के कुछ दिन बाद आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए थे जिसके बाद पीड़िता ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार को इन्हीं वीडियो से जब इस घटना के बारे में पता चला तो वह सन्न रह गए.

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी मनीष और हफीज़ की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है जो कि पड़ोस के गांव के ही रहने वाले हैं. दोनों ही आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज एफआईआर के मुताबिक वह 10 दिन पहले खेत में फसलों को पानी देने गया था और शाम को करीब 4:00 बजे घर लौटते वक्त बेटी को सिंचाई की जिम्मेदारी सौंपकर घर आ गया। इसी दौरान पड़ोस के गांव के आरोपी मनीष और हफीज ने अकेला देखकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इसके बाद हैवानों ने लड़की के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना लिया।

दुष्कर्म के बाद हैवानों ने किसी को बताने पर पीड़िता को धमकी दी कि वह फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे जिसके बाद पीड़िता ने बदनामी के डर से घटना के बारे में चुप्पी साध ली। लेकिन कुछ दिनों पहले परिचितों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बाद बेटी से पूछे जाने पर उसने घटना के बारे में परिवार को बता दिया। सोमवार को जब परिवार जन खेत और अन्य काम के लिए बाहर गए थे तो पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top