Rajasthan

राजस्थान कैबिनेट मंत्री का होल्डिंग हुआ वायरल, गहलोत और पायलट एक साथ दिखे

Ad

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा ने राजस्थान कांग्रेस टीम को नया जोश दे दिया है। राहुल गांधी की यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता कुछ अलग मूड में नजर आए हैं। अलवर के मालाखेड़ा में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। इस बय़ान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। राहुल गांधी ने अलवर में अपने इस कथन को बार-बार दोहराया था। राहुल गांधी के बयान से पर्भावित होकर अलवर में मंत्री टीकाराम जूली ने अपने दफ्तर के बाहर बड़ा होर्डिंग लगवा लिया है। होर्डिंग पर लिखा है- ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पोस्टर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के फोटो हैं। पोस्टर पर राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बड़े फोटो लगे हैं। साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी छोटा फोटो नजर आ रहा है। पार्टी के कई अन्य नेताओं के फोटो भी छोटे हैं। कुछ विधायकों को भी पोस्टर में जगह मिली है।

अलवर में कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यालय को मोहब्बत की दुकान में तब्दील कर दिया है। अलवर शहर के मोती डूंगरी इलाके के आवास नंबर 21 के बाहर लगा यह बड़ा होर्डिंग पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top