Rajasthan

कौन हैं… मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता, 19 साल की उम्र में रौशन किया राजस्थान का नाम

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान की खूबसूरत मल्लिका नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट की विजेता रही। उन्हें मिस इंडिया 2023 को ताज पहनाया गया। नंदिनी गुप्ता ने पहला स्थान तो वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप रहीं। पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी मिस इंडिया रही थीं। इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया पर नंदिनी की ब्लैक गाउन में रैंप वॉक वायरल हो रहा है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। नंदिनी सिर्फ 19 साल की हैं। इस खिताब को जीतने के बाद अब वह मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कोटा से की है। बचपन से ही वह ‘फेमिना मिस इंडिया’ बनने का सपना देखती थी। वह इससे पहले ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की भी विनर बनी थीं। अब मात्र 19 साल की उम्र में उनका ‘मिस इंडिया’ बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है।अब लोगों का उनके इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top