Rajasthan

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किया फाइनल, एक बड़ा फैसला लिया

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में भाजपा टीम सीएम फेस को लेकर दुविधा में हैं। कई गुट बन गए हैं लेकिन आखिरी फैसला केंद्र नेतृत्व करेगा। राजस्थान चुनाव से 7 महीने पहले भाजपा मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए नई तैयारियों में जुट कगई है। पिछले साढ़े चार महीने में पीएम मोदी ने राजस्थान में तीन सभाए की है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब भाजपा बड़ी प्लानिंग कर रही है। विधानसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री की 21 सभाएं कराने का प्लान बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी 11-11 सभाएं आयोजित करवाई जाएंगी।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ नौ महीने बचे हैं। इसलिए चुनावी कार्यक्रम जल्द से जल्द बनाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा हर बार ये कहती आई है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के फेस पर चुनाव लड़ा जाएगा। अब मोदी फेस को जनता के बीच ले जाकर चुनावी माहौल बनाने की तैयारियां भी पार्टी ने तेज़ कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top