Rajasthan

रातो-रात स्टार बन गई राजस्थान की मूमल, क्रिकेट किट मिली तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान की 14 वर्षीय बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। शिव तहसील की मूमल मेहर की चर्चा पूरा क्रिकेट जगत कर रहा है। उन्हें लोग 360 डिग्री खिलाड़ी बोल रहे हैं। उनकी तारीफ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी की है। कानासर गांव की आठवीं क्लास की छात्रा के खेत में क्रिकेट खेलता देख हर कोई बोल रहा है कि ये लड़की आगे जाकर एक बड़ी खिलाड़ी बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मूमल मेहर को भी नहीं पता था कि उनकी बल्लेबाजी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी और उन्हें पहचान मिलेगी। धीरे-धीरे उनके जीवन के बारे में लोगों को पता चल रहा है। सूर्यकुमार यादव प्रेरणा स्रोत मानने वाली मूमल मेहर के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वह पढ़ाई, खेल के अलावा अपने घरवालों की मदद भी करती हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मूमल की बल्लेबाजी देखी तो वह 14 वर्षीय बच्ची के मुरीद हो गए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए उस तक क्रिकेट किट पहुंचाया। पूनिया ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ किट भेजकर फोन पर बात कर बधाई दी है। कहा कि कल ही ऑक्शन हुआ था और आज से मैच शुरू, मैं आपकी बैटिंग का जमकर लुत्फ ले रहा हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top