Nainital-Haldwani News

निकाय चुनाव पर कुमाऊं कमिश्नर रजीव रौतेला की पैनी नजर, पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं नगर पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अति संवेदनशील बूथ राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलायुक्त राजीव रौतेला और आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर/उपजिलाधिकारी एपी बाजपेई भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने बताया कि यहां शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि चुनाव को स्वच्छ ढंग से कराने के लिए निर्वाचन एवं पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।  ऊधम सिंह नगर के बाद अब नैनीताल जिले के विभिन्न निकायों में जाकर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अभिकर्ताओं उसे भी चुनाव की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जिस पर सभी लोगों ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे हैं जिसके बाद कुमाऊं कमिश्नर और आईजी कुमाऊं हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top