Uttarakhand News

रक्षा मंत्री ने भी माना, सीएम धामी ने 6 महीने में देवभूमि की जनता के दिल में छोड़ी अपनी छाप

Ad

देहरादून: उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया है। धामी ने उत्तराखंड की कमान केवल 6 महीने पहले ही कमान संभाली थी और उसके बाद उन्होंने राज्य में भाजपा की वापसी कराई। मुख्यमंत्री बदलने की वजह से भाजपा का विरोध हो रहा था और युवा धामी ने अपने कौशल से इस विरोध को कम किया बल्कि बहुमत भाजपा को दिलाया। हालांकि वह खटीमा सीट नहीं जीत पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक दल के ऐलान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जो कि उत्तराखंड के परिवेक्षक बनाए गए थे वह पत्रकारों के समक्ष पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने 6 महीने में जनता के दिल को जीता है और केंद्रीय नेतृत्व उसके प्रतिभा को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने कहा कि धामी राज्य को अगले पांच साल में नए मुकाम तक पहुंचाएंगे। पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले उत्तराखंड के पहले राजनेता है। धामी कहां से उपचुनाव लड़ेंगे, इसकों लेकर अब मंथन शुरू हो जाएगा। इससे पहले कैबिनेट के चयन पर भी सभी की नजरे होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top