Nainital-Haldwani News

राकेश नैनवाल बने रामनगर मंडी समिति अध्यक्ष, नियुक्ति से दावेदारी हुई मजबूत

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक अपने जनसंपर्क अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी की नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज धामी सरकार ने भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रहे वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनगर विधानसभा के प्रबल दावेदार राकेश नैनवाल को मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही मान सिंह रावत को मंडी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी किया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि राकेश नैनवाल लगातार भाजपा में कई दायित्वों में रह चुके हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल और लद्दाख में हुए चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी। रामनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए जीत दिलाने वाले भाजपा नेता राकेश नैनवाल रामनगर विधानसभा से भी विधायकी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सरकार द्वारा उनको रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। धामी सरकार में राकेश नैनवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश और उत्साह है, क्योंकि राकेश नैनवाल संघ व भाजपा नेताओ के भी काफी करीबी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top