Uttarakhand News

सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो निकालकर राकेश नैनवाल ने संभाला मंडी अध्यक्ष का कार्यभार

Ad

रामनगर मंडी समिति का अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश नैनवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज ढिकुली स्थित अपने घर से रोड शो निकाला, रोड शो में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने राकेश नैनवाल का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रामनगर मंडी समिति परिसर में एक विशाल जनसभा हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। जहां सभी ने राकेश नैनवाल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई की वो किसानों के हित में कार्य करेंगे। वहीं इस दौरान नवनियुक्त मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने कहा कि मंडी की स्थिति सुधारने के साथ ही किसानों को बेहतर सुविधाएं दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए आने वाले समय में कई कार्य किए जाएंगे और रामनगर मंडी को उत्कृष्ट मंडी बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश संगठन का आभार भी जताया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top