Nainital-Haldwani News

दिल्ली से नौकरी करने रामनगर आए व्यक्ति की मौत

Ad

हल्द्वानीः कब किसके साथ क्या हो जाये किसी को कुछ पाता नहीं , एक व्यक्ति जो अपने परिवार के पालनपोषण के लिए दिल्ली से रामनगर नौकरी के लिए आया था। दिल्ली से दो दिन पहले नई नियुक्ति पर आये व्यक्ति की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई । दिल्ली के 77-सी कुंडा एक्सटेंशन पार्ट प्रथम लक्ष्मी नगर निवासी पूजन कुमार पुत्र राम सिह दो दिन पहले दिल्ली से मोहर स्थित आइएमपीसीएल दवा फैक्ट्री में स्टोर में नई नियुक्ति पर आये थे । अचानक हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत हो गई । पूजन कुमार की कुछ दिन पहले दिल्ली से आते समय भी मुरादाबाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद डाँक्टर को दिखाने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया । जिसके बाद पूजन फैक्ट्री जाने लगा।गुरुवार की दोपहर को अचानक पूजम की तबियत खराब हो गई जिसके बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पूजन को चिकित्सालय में दिखाया । घटना की जानकारी मिलने पर पूजन कुमार का भांजा भी मौके पर पहुँचा । पर उपचार के दौरान पूजन कुमार की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुँची और पूजम कुमार के भांजे ने अपने मामा की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया । जानकारी के मुताबिक पूजन कुमार की उम्र 38 वर्ष थी । पूजन कुमार मूलरूप से जिला अल्मोड़ा के रहने वाले है ।  पुलिस ने पंचनामा करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया । जिसके बाद मृतक को परिजनो को सौंप दिया गया । इसके बाद में रिश्तेदार पूजन कुमार के शव को दिल्ली ले गये ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top