National News

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले की धामी सरकार के कार्यकाल पर भविष्यवाणी !

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने धामी सरकार की सराहना करते हुए भविष्यवाणी की कि सरकार पांच साल पूरे करेगी और 2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

अठावले ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि धामी के इन तीन वर्षों में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अपने खास शायराना अंदाज में कहा—

“धामी जी की बहुत सीधी है चाल। इसलिए पूरे किए है उन्होंने तीन साल”

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को विकास के नए आयाम तक पहुंचा रही हैं। धामी सरकार की योजनाओं, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और युवाओं के लिए किए गए कार्यों को जनता सराह रही है। अठावले ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व आने वाले वर्षों में भी प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top